रामवृक्ष बेनीपुरी – जीवन परिचय, रचनाएँ, भाषा-शैली, साहित्य में स्थान | Ramvriksha Benipuri ka jeevan Parichay, Rachnaye, bhasha-shaili, Sahitya me sthan
प्रश्न : रामवृक्ष बेनीपुरी का जीवन परिचय निम्नांकित बिंदुओं के अन्तर्गत लिखिए – (1) दो रचनाएँ (2) भाषा शैली (3) साहित्य में स्थान

जीवन परिचय
इसमें केवल 4 बिंदु लिखे
जन्मतिथि………… पिता का नाम………….. शिक्षा-दीक्षा…………..मृत्यु…………….
रामवृक्ष बेनीपुरी हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका जन्म 23 दिसंबर 1899 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुर गाँव में हुआ था। वे एक प्रभावशाली पत्रकार, साहित्यकार और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रेरक थे। इनके पिता श्री फूलवंत सिंह एक साधारण किसान थे।इनकी शिक्षा दीक्षा पटना से हुई। इनका निधन 7 सितंबर 1968 को हुआ।
रचनाएँ
Trick – माटी के लाल अम्बपाली, गंगा किनारे बैठा है।
माटी- माटी की मूरतें
लाल- लाल तारा
अम्बपाली- अम्बपाली
गंगा- गंगा उठती है
भाषा
रामवृक्ष बेनीपुरी की भाषा सहज, सरल व प्रवाहमयी थी। उन्होंने अपनी रचनाओं में आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया। जिससे पाठकों को समझने में आसान रही। उनकी लेखनी में देशभक्ति की भावना का अद्भुत संयोजन देखने को मिलता है।
शैली
इनकी रचनाओं में निम्नांकित शैलियाँ दिखाई पड़ती हैं –
1. वर्णनात्मकशैली: वे घटनाओं, पात्रों, और स्थानों का ऐसा जीवंत चित्रण करते थे कि पाठक उनके द्वारा वर्णित दृश्य को अपनी आँखों के सामने देख सकता था।
2. देशभक्तिऔरसामाजिकचेतना: उनकी लेखनी में देशभक्ति की भावना प्रबल थी। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सक्रिय भागीदारी का प्रभाव उनकी रचनाओं में स्पष्ट दिखाई देता है।
3. आंचलिकताऔरदेशजशब्दोंकाप्रयोग: बेनीपुरी जी की शैली में आंचलिकता की स्पष्ट छाप थी। वे बिहार के ग्रामीण जीवन और वहाँ की बोली-बानी का प्रभावी उपयोग करते थे।
4. प्रेरणादायकशैली: उनकी लेखन शैली प्रेरणादायक थी। वे पाठकों को देशभक्ति, समाज सेवा और नैतिकता की ओर प्रेरित करते थे।
साहित्य में स्थान
रामवृक्ष बेनीपुरी का हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण और विशिष्ट स्थान है। वे एक बहुआयामी लेखक, स्वतंत्रता सेनानी, और समाज सुधारक थे, जिनका योगदान हिंदी साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य है।


Latest Post
- MP Board 10th Model Paper 2026-27 PDF Download – एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर
- MP Board Ardhvarshik Pariksha Time Table 2026-27: कक्षा 9वीं से 12वीं की पूरी समय-सारणी
- एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं लेखाशास्त्र पेपर त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 | MP Board Quarterly Exam 2026 Class 12th Accountancy Paper PDF
- एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास पेपर त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 | MP Board Quarterly Exam 2026 Class 12th History Paper PDF
- एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रसायन शास्त्र पेपर त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 | MP Board Quarterly Exam 2026 Class 12th Chemistry Paper PDF
