मुंशी प्रेमचन्द्र – जीवन परिचय, रचनाएँ, भाषा-शैली, साहित्य में स्थान | Premchandra ki sahityik visheshtaen, lekhak Parichay

प्रश्न : मुंशी प्रेमचन्द्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर कीजिए – (1) दो रचनाएँ (2) भाषा शैली (3) साहित्य में स्थान
जीवन परिचय
इसमें केवल 4 बिंदु लिखे –
जन्मतिथि………… पिता का नाम………….. शिक्षा-दीक्षा…………..मृत्यु…………….
प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी जिले (उत्तर प्रदेश) के लमही गाँव में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम आनन्दी देवी तथा पिता का नाम मुंशी अजायबराय था जो लमही में डाकमुंशी थे। उनका वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। प्रेमचंद की आरम्भिक शिक्षा फ़ारसी में हुई। लम्बी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 1936 को उनका निधन हो गया।
रचनाएँ
रचनाएँ – दो बैल ईदगाह में नमक खा रहे थे।
दो बैल- दो बैल की कथा
ईदगाह – ईदगाह
नमक – नमक का दरोग़ा
खा – खुदी
भाषा
प्रेमचन्द्र जी की रचनाओं की भाषा हिन्दी – खड़ी बोली है । आपकी भाषा सरल, सहज,बोधगम्य एवं व्यवहारिक है । आपने अपनी रचनाओं में अवसरानुकूल उर्दू शब्दों का भी आकर्षक प्रयोग किया है ।प्रेमचंद की भाषा सहज, सरल, व्यावहारिक, प्रवाहपूर्ण, मुहावरेदार और प्रभावशाली है। वे विषय और भावों के अनुरूप अपनी शैली को परिवर्तित करने में निपुण थे।
शैली
मुंशी प्रेमचंद जी की शैली आकर्षक है। इसमें मार्मिकता है। उनकी रचनाओं में चार प्रकार की शैलियाँ उपलब्ध होती है। वे इस प्रकार हैं- वर्णनात्मक, व्यंग्यात्मक, भावात्मक तथा विवेचनात्मक। चित्रात्मकता मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं की विशेषता है।
साहित्य में स्थान
हिन्दी साहित्य जगत में कहानीकार व उपन्यास सम्राट के रूप में आप सुविख्यात है।

FQA
Latest Post
- MP Board Class 10th Traimasik Pariksha Syllabus 2026-27 PDF Download (All Subjects) | कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा सिलेबस 2026-27
- MP Board Maths और English Basic Standard 2026-27: कक्षा 9वीं-10वीं के लिए नया नियम
- MP Board 9th to 12th Question Bank 2026-27 PDF Download : Quarterly Exam
- एमपी बोर्ड 9वीं नया सिलेबस 2026-27 जारी (MP Board Class 9th New Syllabus 2026-27 Out)
- MP Board 10th Syllabus 2026-27 PDF Download

Very useful for all 11th students thank you. Sir for providing this pdf I hope u send more study material for class11
Thanks for this pdf