
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। अब राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहे।
शुरुआत में यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी, जिसके तहत प्रदेश के 200 स्कूलों में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन स्कूलों का चयन बोर्ड द्वारा किया गया है।
कंट्रोल रूम से बोर्ड करेगा निगरानी:
बोर्ड ने बताया कि इन सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। यहां से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। कैमरों की मदद से परीक्षा की पूरी प्रक्रिया — प्रश्नपत्र वितरण से लेकर कॉपी बंडल जमा होने तक — रिकॉर्ड की जाएगी।
बोर्ड का कहना है कि इस व्यवस्था से नकल पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा सकेगा और परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी। साथ ही, परीक्षा के दौरान उपस्थित शिक्षकों की ड्यूटी और उनकी गतिविधियों की भी निगरानी बोर्ड द्वारा की जाएगी।
बोर्ड अधिकारियों का कहना:
“पायलट प्रोजेक्ट के तहत हमने 200 स्कूलों को चयनित किया है। आगामी परीक्षा सत्र में इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा ताकि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल की संभावना समाप्त हो सके।”
— डॉ. प्रियंका गोयल, प्रभारी सचिव, एमपी बोर्ड
Latest Post
- Class 9th 11th Second Annual Exam Time Table 2026 | द्वितीय वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026 पीडीएफ
- 2nd Board Exam 2026 Date Sheet Release | 10वीं 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 टाइम टेबल पीडीएफ
- MP Board Result 2026: आ गई बड़ी खबर! इस दिन आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट
- कक्षा 9वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 9th Hindi paper Varshik Pariksha 2026
- कक्षा 10वीं गणित (बेसिक) पेपर वार्षिक परीक्षा 2026 | Mp Board Class 10th Mathematics (Basic) paper Varshik Pariksha 2026 PDF Download