
MP Board : माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। इस बार सैद्धांतिक परीक्षाएं होने के बाद प्रायोगिक आयोजित होंगी। नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं जहां 5 मार्च से 20 मार्च तक संपन्न होंगी। वहीं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान ही 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
माशिमं ने इस संबंध में समय-सारिणी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होंगी। इनकी तिथियां और समय ज्ञात करने के लिए प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष से संपर्क किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी। गौरतलब है कि माशिमं की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नियमित और स्वाध्यायी करीब 20 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
इस वर्ष 10वीं का प्रश्नपत्र 75 व आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा
10वीं में सभी विषयों का प्रश्नपत्र 75 अंक का होगा। वहीं आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। स्वाध्यायी विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। उदाहरण के तौर पर 10वीं में किसी भी विषय का प्रश्नपत्र 75 अंक है और विद्यार्थी को प्राप्तांक 45 आया है तो उसके प्राप्तांक का 100 प्रतिशत अधिभार 15 है। ऐसे में इस विद्यार्थी को 45 व 15 अंक मिलाकर 60 अंक मिलेंगे ।
12वी का प्रश्नपत्र 70 व आंतरिक मूल्यांकन 30 अंक का होगा
वहीं 12वीं का प्रायोगिक विषयों का प्रश्नपत्र 70 अंक का सैद्धांतिक और प्रायोगिक 30 अंक का होगा। ऐसे ही बिना प्रायोगिक विषयों का प्रश्नपत्र 80 और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं स्वाध्यायी विद्यार्थियों के प्राप्तांक का 100 प्रतिशत अधिभार देकर अंकसूची तैयार की जाएगी।
- Class 9th 11th Second Annual Exam Time Table 2026 | द्वितीय वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026 पीडीएफ
- 2nd Board Exam 2026 Date Sheet Release | 10वीं 12वीं द्वितीय परीक्षा 2026 टाइम टेबल पीडीएफ
- MP Board Result 2026: आ गई बड़ी खबर! इस दिन आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट
- कक्षा 9वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 9th Hindi paper Varshik Pariksha 2026
- कक्षा 10वीं गणित (बेसिक) पेपर वार्षिक परीक्षा 2026 | Mp Board Class 10th Mathematics (Basic) paper Varshik Pariksha 2026 PDF Download
