
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2023-24 के 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा के पद्धति में बदलाव किया है। इसमे सबसे बड़ा बदलाव वस्तुनिष्ठ प्रश्न को लेकर किया गया है।
नक़ल पर लगेगी लगाम :
मशिमा के अधिकारियो ने बताया की अभी तक परीक्षा में बहुविकल्प वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे, जिससे नक़ल आसानी से हो जाती है लेकिन अब बहु विकल्प वाले प्रश्न के स्थान पर रिक्त , सही-गलत , और एक वाक्य वाले प्रश्न, अति लघुउतरिय प्रश्न की शामिल होंगे साथ ही लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे, ताकि इससे विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा जा सके। वहीं पांच या छह अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की जगह तीन से चार अंक प्रश्न शामिल होंगे। इस संबंध में माशिमं ने नौवीं से 12 वीं तक की विषयवार परीक्षा पद्धति को तैयार कर अंक प्रणाली को स्पष्ट किया है। इसके तहत वर्ष 2023-24 की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए नई पद्धति के आधार पर प्रश्नपत्रों का निर्माण करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माशिमं की 10वीं 12वीं की परीक्षा में 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होते हैं।
सभी पाठ को पढ़ना और पढ़ाना होगा पिछले साल तक विषयवार पाठ्यक्रम के अनुसार अंक योजना निर्धारित थी। इसमें बता दिया जाता था कि किस विषय के कौन से पाठ से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थी बस इतने ही पाठ पढ़ते थे. लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। इस बार सभी विषयों में सभी पाठों का समूह बनाया गया है। इस समूह में से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, यह बताया गया है। अब विद्यार्थियों को सभी पाठ को पढ़ना होगा और शिक्षकों को भी सभी पाठ पढ़ाना होगा।
अब चैप्टरों के ग्रुप के आधार पर होगा अंक विभाजन :
विद्यार्थियों को सभी चैप्टर पर फोकस करना होगा। बोर्ड की परीक्षा में अभी तक चैप्टरों के अनुसार अंक निर्धारित किए जाते रहे आधार पर सब्जेक्ट के चैप्टरों को प्रश्न-पत्रों का पैटर्न परंपरानुसार था। हैं। इसमें तय था कि किस विषय के चैप्टर से कितने अंक के प्रश्न आएंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वर्ष 2023-24 से हर विषय में चैप्टरों का समूह बनाया गया है। इस समूह में से कितने अंक प्रश्न पूछा जायेगा, यह बताया गया है।
प्रोजेक्ट कार्य में भी बदलाव :
एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा में प्रोजेक्ट के अंक की कार्य में भी बदलाव किया गया है। माशिमं की 10वीं- 12वीं परीक्षा के रिजल्ट में किसी विषय में 20 और किसी में25 अंक प्रोजेक्ट के होते है। इस बार प्रोजेक्ट विद्यार्थयों की एक्टिविटी पर आधरित रहेगा।
- MP Board Class 9th Hindi Ardhvarshik Syllabus 2026-27 PDF | कक्षा 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक सिलेबस
- MP Board Half Yearly Syllabus 2026-27 PDF: कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस
- MP Board 10th Model Paper 2026-27 PDF Download – एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर
- MP Board Ardhvarshik Pariksha Time Table 2026-27: कक्षा 9वीं से 12वीं की पूरी समय-सारणी
- एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं लेखाशास्त्र पेपर त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 | MP Board Quarterly Exam 2026 Class 12th Accountancy Paper PDF