MP Board : 10वीं-12वीं परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट, छात्रों के लिए जानना जरूरी, सरकार आज बता देगी हमें क्या करना है क्या नहीं

MP Board 10वीं 12वीं परीक्षा पर बोलते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि Corona के चलते परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए बोर्ड के अधिकारियों के साथ विचार किया जा रहा है। इसमें जल्द कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती है तो परीक्षा समय पर आयोजित की जाएगी।

हालांकि MP Board द्वारा परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी।। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2022 तक चलेगी। दरअसल Corona के बढ़ते संक्रमण और तीसरी लहर को देखते हुए परीक्षा पहले आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से संचालित होकर दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply