Class 9th Hindi Annual Exam 2026 Paper PDF
Mp Board kaksha 9 hindi की वार्षिक परीक्षा 5 मार्च 2026 से प्रारम्भ होने जा रही हैं, आप सभी छात्र कक्षा 9 हिंदी विषय को बहुत अच्छे से तैयार कर लिए होंगे लेकिन अगर आपके तैयारी में कोई कमी रह गई हो तो हम आपके बेहतरीन तैयारी के लिए अभ्यास प्रश्न पत्र 2026 उपलब्ध कराने जा रहे हैं, आप इस Class 9th Hindi Annual Exam 2026 paper pdf डाउनलोड करके अपने पढ़ाई में चार चाँद लगा सकते हैं। ध्यान रखने योग्य बाते यह हैं यह एक अभ्यास प्रश्न है जो आपके परीक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा।

MP Board Class 9 Varshik Pariksha asli Paper 2026
वर्ष 2026 में एमपी बोर्ड कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा का पेपर 6 सेटों में उपलब्ध कराने वाला हैं, आप www.askclasses.com के वेबसाइट में 4 सेटों में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जायेंगा और अगर आप इन चार सेटों को बहुत अच्छे से पढ़ लेते हैं तो kaksha 9 varshik pariksha hindi 2026 में बहुत अच्छे नंबर से पास करने वाले हैं।
6 मार्च कक्षा 9वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026
नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से आप Class 9 Hindi Real paper Annual exam 2026 Pdf Download कर सकते है, और इस पेपर से पढ़ कर बहुत अच्छे नंबर ला सकते है। इस प्रश्न पत्र को अनुभवी शिक्षक द्वारा बनाया गया है। यहाँ से बहुत सारे प्रश्न हूँ बहु आपके परीक्षा में देखने को मिलेगा।

- सही विकल्प का चयन कर लिखिए – 1×6= 6
(i) प्रेममार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं
(क) जायसी (ख) तुलसीदास
(ग) कबीर (घ) सूरदास
(ii) वीरगाथा काल के श्रेष्ठ महाकाव्य का नाम है –
(क) पद्मावत (ख) पृथ्वीराज रासो
(ग) साकेत (घ) रामचरितमानस
(iii) कैदी और कोकिला रचना है-
(क) रामधारी सिंह दिनकर की (ख) जयशंकर प्रसाद की,
(ग) महादेवी वर्मा की (घ) माखनलाल चतुर्वेदी की
(iv) काव्य के भेद माने गए हैं-
(क) दो (ख) तीन
(ग) चार (घ) पाँच
(v) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (तत्व) क्या कहलाते हैं ?
(क) काव्य गुण (ख) अलंकार
(ग) छंद (घ) रस
(vi) कांजीहौस का चौकीदार लालटेन लेकर आता था-
(क) खाना देने (ख) पानी देने
(ग) मारने (घ) हाजिरी लेने
- रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – 1×6= 6
(i) सुमित्रानंदन पंत………………………………………….के श्रेष्ठ कवि हैं।
(ii) गोपी……………………………….के मुख की मुस्कान के प्रभाव को नहीं संभाल पा रही है।
(iii) ‘कामायनी’ एक……………………………………..है।
(iv) फोटो में प्रेमचंद के साथ उनकी……….…………………………………….भी है।
(v) महादेवी वर्मा के बाबा उन्हें……….………………………………..बनाना चाहते थे।
(vi) महाकाव्य में जीवन का…………………………………………….चित्रण होता है।
- निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – 1×6= 6
(i) दोहा मात्रिक छंद है।
(ii) किसी घटना का आँखों देखा वर्णन रिपोर्ताज कहलाता है।
(iii) जायसी सूफी काव्य परम्परा के कवि हैं।
(iv) सुमित्रानंदन पंत प्रकृति प्रेमी कवि थे।
(v) मंगोलों का मुँह लाल होता है।
(vi) वीर रस का स्थायी भाव क्रोध है।
- सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – 1×6= 6
स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)
(i) माखनलाल चतुर्वेदी (क) राहुल सांकृत्यायन
(ii) रस के अंग (ख) नीरजा, नीहार, रश्मि
(iii) ‘ल्हासा की ओर’ (ग) रात्रि
(iv) महादेवी वर्मा (घ) श्री जगदीश चंद्र माथुर
(v) ‘रात’ का तत्सम (ङ) एक भारतीय आत्मा
(vi) ‘रीढ़ की हड्डी’ (च) चार
- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए – 1×6= 6
(i) मानसरोवर से कवि का क्या आशय है ?
(ii) कोहरे से ढँकी सड़क पर कौन जा रहे हैं ?
(iii) कहानी के कितने तत्व माने गए हैं ?
(iv) सालिम अली की पत्नी का क्या नाम था।
(v) शब्द के अंत में जुड़कर उसका अर्थ परिवर्तन करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?
(vi) ‘बल’ शब्द में ‘वान’ प्रत्यय लगाने से कौन-सा शब्द बनेगा ?
- छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। 2
अथवा
नई कविता की दो विशेषताएँ लिखते हुए दो कवियों के नाम लिखिए।
- कोयल की कूक सुनकर कवि (माखनलाल चतुर्वेदी) की क्या प्रतिक्रिया थी ? लिखिए। 2
अथवा
कवि (माखनलाल चतुर्वेदी) को कोयल से ईष्यां क्यों हो रही है ?
- कबीरदास के शिल्प-सौन्दर्य की दो विशेषताएँ लिखिए। 2
अथवा
रसखान की दो रचनाओं के नाम लिखते हुए साहित्य में उनका स्थान बताइए।
9. मनुष्य ईश्वर को कहाँ-कहाँ ढूँढ़ता फिरता है ? 2
अथवा
हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
10 दोहा छंद के लक्षण उदाहरण सहित समझाइए । 2
अथवा
काव्य की परिभाषा लिखिए तथा उसके भेद बताइए।
11. मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
अथवा
रूस के प्रकार एवं उनके स्थायी भाव लिखिए।
12. निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए किन्हीं दो निबन्धकारों के नाम लिखिए। 2
अथवा
नाटक और एकांकी में कोई दो अन्तर लिखिए।
13. महादेवी वर्मा की दो रचनाएँ एवं उनका हिन्दी साहित्य में स्थान लिखिए। 2
अथवा
राहुल सांकृत्यायन की भाषा-शैली की विशेषताएँ लिखिए।
14. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया ? 2
अथवा
किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी ? दो बिलों की कथा पाठ के आधार पर लिखिए।
15. आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है ? 2
अथवा
लेखिका महादेवी वर्मा ने ‘मेरे बचपन के दिन’ पाठ में अपनी माँ की किन विशेषताओं के बारे में बताया है ? लिखिए।
16. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए – 2
(i) अंधे की लाठी
(ii) ईद का चाँद होना
अथवा
सन्धि एवं समास में दो अंतर लिखिए।
17. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है ? 2
अथवा
लेखिका ने अपनी नानी को कभी देखा भी नहीं फिर भी उनके व्यक्तित्व से वे क्यों प्रभावित थीं
18. निम्नलिखित काव्यांश का सदंर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – 3
ऊँचे कुल क्या जनमियाँ, जे करणी ऊँच न होइ।
सुबरन कलस सुरै भर्या, साधू निंद्या सोइ ॥
अथवा
ऊँची काली दीवारों के घेरे में, डाकू, चोरों, बटमारों के डेरे में, जीने को देते नहीं पेट भर खाना, मरने भी देते
नहीं, तड़प रह जाना। जीवन पर अब दिन-रात कड़ा पहरा है, शासन है, या तम का प्रभाव गहरा है ? हिमकर
निराश कर चला रात भी काली, इस समय कलिमामयी जगी क्यूँ आली ?
19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए – 3
दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी न हुआ था। झूरी उन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी टिटकार पर
दोनों उड़ने लगते थे। यहाँ मार पड़ी। आहत सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सूखा भूसा। नाँद की
तरफ आँखें न उठाई।
अथवा
टोपी आठ आने में मिल जाती है और जूते उस जमाने में भी पाँच रुपये से कम में क्या मिलते होंगे। जूता
हमेशा टोपी से कीमती रहा है। अब तो जूते की कीमत और भी बढ़ गई है और एक जूते पर पच्चीसों टोपियाँ
न्योछावर होती हैं। तुम भी जूते और टोपी के आनुपातिक मूल्य के मारे हुए थे। यह विडंबना मुझे इतनी तीव्रता
से पहले कभी नहीं चुभी, जितनी आज चुभ रही है, जब मैं तुम्हारा फटा जूता देख रहा हूँ। (2024) तुम
महान कथाकार उपन्यास सम्राट, युग प्रवर्तक जाने क्या-क्या कहलाते थे, मगर फोटो में भी तुम्हारा जूता फटा
हुआ है।
20. वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर पिताजी से संवाद लिखिए । 3
अथवा
‘समय का महत्त्व’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
21. निम्नलिखित अपठित काव्याश अथवा गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – 4
मनमोहिनी प्रकृति के जो गोद में बसा है, सुख स्वर्ग सा जहाँ है वह देश कौन-सा है ? जिसका चरण निरंतर
रत्नेश धो रहा है, जिसका मुकुट हिमालय, वह देश कौन-सा है ?
प्रश्न-
(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।
(ii) उपर्युक्त पंक्तियों में किस देश की बात हो रही है ?
(iii) उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।
अथवा
‘लोकसाहित्य में लोकगीतों का विशेष महत्व है। ये गीत व्यक्ति विशेष के न होकर समूह के होते हैं। इनका
रचयिता अज्ञात होता है और ये प्रायः मौखिक रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी या एक स्थान से दूसरे स्थान में
स्थानांतरित होते रहते हैं। लोकगीत, लोकजीवन का दर्पण होते हैं जिनमें लोक संस्कृति के समस्त पक्षों का
वर्णन होता है। लोकगीत धर्म, सामाजिक रीति रिवाज, दर्शन, ज्योतिष, वैद्यक, सदाचार उपदेश, लोक
व्यवहार, मनोरंजन तथा जीवन के समस्त पक्षों का संचित कोष होते हैं।’
प्रश्न-
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(ii) लोकगीत किसका दर्पण होते हैं ?,
(iii) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
22. अपने विद्यालय के प्राचार्य महोदय को स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (T.C.) प्राप्त करने हेतु एक प्रार्थना-पत्र लिखिए।
4
अथवा
अपने बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने के लिए अपने मित्र को आमन्त्रण-पत्र लिखिए।
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पiर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – 4
(i) जीवन में खेलों का महत्त्व
(ii) विद्यार्थी और अनुशासन
(iii) मेरी प्रिय पुस्तक
(iv) पर्यावरण प्रदूषण: कारण एवं निदान
(v) इन्टरनेट: आज के जीवन की आवश्यकता
Class 9th Board Exam 2026 All Subject PDF
MP Board Class 9th Hindi Varshik Pariksha 2026 PDF का लिंक नीचे दिये गये लिंक से आप और अन्य विषय का भी pdf डाउनलोड कर सकते है साथ ही अपने स्कूल के टॉपर बन सकते है। यहाँ पर जो भी pdf दिया जा रहा यही से आपके परीक्षा में प्रश्न पूछा जायेगा।
| Hindi | Click Here |
| English | Click Here |
| Math | Click Here |
| Science | Click Here |
| Social Science | Click Here |
| Sanskrit | Click Here |
MP Board की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Social Media में जुड़े
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Join Instagram Channel | Click Here |
| Join Youtube Channel | Click Here |
| Join Twitter Channel | Click Here |
| Join Home Page | Click Here |
Latest Post
- MP Board Result 2026: आ गई बड़ी खबर! इस दिन आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट
- कक्षा 9वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 9th Hindi paper Varshik Pariksha 2026
- कक्षा 10वीं गणित (बेसिक) पेपर वार्षिक परीक्षा 2026 | Mp Board Class 10th Mathematics (Basic) paper Varshik Pariksha 2026 PDF Download
- कक्षा 10वीं संस्कृत पेपर वार्षिक परीक्षा 2026 | Mp Board Class 10th Sanskrit paper Varshik Pariksha 2026 PDF Download
- कक्षा 10वीं अंग्रेजी पेपर वार्षिक परीक्षा 2026 | Mp Board Class 10th English paper Varshik Pariksha 2026 PDF Download