MP Board Class 12th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download

MP Board Class 12th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download || एमपी बोर्ड क्लास 12th भौतिक शास्त्र पीडीएफ डाउनलोड

मेरे प्रिय छात्रों आपकी त्रैमासिक परीक्षा 7 अक्टूबर से प्रारभ होने जा रही है, और मै उम्मीद करता हूँ की आपकी तैयारी लगभग हो चुकी होगी। आपकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए ASK (ए यस के) आपके लिए ऐसे प्रश्न ले कर आया है जो आपके परीक्षा में पूछे जाने की 100% सम्भावना है।

अगर आप नीचे दिए गए सभी प्रश्न को अच्छे से तैयार करते हो तो परीक्षा में बहुत अच्छे नंबर आने की सम्भावना बढ़ सकती है।

आपके लिए www.askclasses.com के वेबसाइट पर पुराने एवं नए प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है। यहाँ पर आपको प्रश्न के साथ साथ उत्तर भी उपलब्ध कराये जा रहे है ताकि आपको कही और नही भटकना पड़े।

mp board 12th class physics trimasik paper 2022,class 12 physics trimasik paper 2022,class 12 physics trimasik exam 2022,mp board 12th physics trimasik paper 2022,kaksha 12vi physics trimasik paper 2022,mp board kaksha 12vi physics trimasik paper 2022,12th physics trimasik paper 2022,physics trimasik paper,कक्षा 12 भौतिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2022,class 12th।physics trimasik pariksha paper full solution 2022,भौतिक विज्ञान कक्षा 12वी,ask_classes

🔴 Welcome To ASK Classes कैसे हो मेरे फ्री फायर लवर, एक और विडियो जो की टोटल फ्री होगा एग्जाम में फायर करने के लिए 👉👉 विडियो को पूरा देखने के लिए लिंक नीचे दिया गया है।

त्रैमासिक परीक्षा 2022-23

  कक्षा – 12वीं 

 विषय – भौतिक शास्त्र 

समय : 3:00 घंटे                                                                                         पूर्णाक – 70

——————————————————————————————————————————-

निर्देश :

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  2.  प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे जिसमें 28 प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा।
  3. प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक 3 अंक का है शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है ।
  5. प्रश्न क्रमांक 17  प्रश्न 4 अंक का है शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
  6. प्रश्न क्रमांक 18 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है शब्द सीमा लगभग 150 शब्द है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए।                                                                                                               (7)

1. पृथ्वी का विभव माना जाता है।

   1. धनात्मक                      2. ऋणात्मक                              3. शून्य                                4. उपर्युक्त तीनों 

2. विद्युत धारिता का मात्रक है।

    1.एपियर                    2. वोल्ट/कूलाम                          3. कूलाम 2/जूल                    4. फैरड

3. अतिचालक पदार्थ की चालकता होती है।

   1. शून्य                           2. अनंत                                    3.एक से कम                         4.एक

4. एक गतिमान आवेश उत्पन्न करता है।

   1. केवल चुंबकीय क्षेत्र        2. केवल विद्युत क्षेत्र           3. विद्युत एवम चुंबकीय क्षेत्र दोनों           4. कोई नहीं

5. प्रेरित धारा की दिशा ज्ञात की जाती है।

   1.लेंज के नियम से                                                   2. फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम से     

   3.(a) एवम (b) दोनों                                                4. फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम से

6. हेनरी मात्रक है।

    1. चुंबकीय क्षेत्र का              2. प्रेरकत्व का                   3. चुंबकीय फ्लक्स का                   4. धारिता का 

7.एक आवेशित कण,समचुंबकीय क्षेत्र में इसके समांतर प्रवेश करता है तो कण का पथ कैसा होगा –

    1. परवलय                         2. वृत्तीय                           3. सरल रेखा                         4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2. रिक्त स्थान भरिए।                                                                                                                (7)

1.एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध…………होता है।

2.एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध….……होता है।

3. SI पद्धति में धुव्र प्रबल्य का मात्रक……….होता है।

4. किरचाफ का प्रथम नियम………….….के सिद्धांत पर आधारित है।

5. पारे का प्रतिरोध ताप बढ़ाने पर………होता है।

6. किरचाफ का दुतीय नियम …………..के सिद्धांत पर आधारित है।

7. समांतर प्लेट संधारित की प्लेटो के बीच की दूरी बढ़ाने पर उसकी धारिता………..हो जाती है।

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए –                                                                                                              (7)

      खण्ड (अ)                                                          खण्ड (ब)

 1. ओम का नियम                                                   अतिचालकता

 2. किरचाफ का प्रथम नियम                                    विद्युत चालकत्व

 3. व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत                                    प्रतिरोध का मापन

 4. साइमन                                                            विभवांतर और धारा में संबध

 5. केमलिंग ओस                                                   जटिल विद्युत चालकत्व

 6. धारा घनत्व का मात्रक                                         ऊर्जा संरक्षण का नियम

 7. किरचाफ का दितीय नियम                                   एंपियर  प्रति मीटर2

अगर आपको इसका विडियो देखना है तो यहाँ क्लिक करे

प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर –                                                                                                          (7)

1. अनुगमन वेग और विद्युत क्षेत्र की तीव्रता मैं सम्बंध लिखिए।

सूक्ष्म नियत वेग जो मुक्त इलेक्ट्रॉन को तार की लंबाई के अनुदिश उच्च विभव वाले सिरे की ओर गति के लिए प्रेरित करता है, अनुगमन वेग (ड्रिफ्ट वेलॉसिटी) कहलाता है। विद्युत धारा का मान अपवाह वेग के समानुपाती होता है।

2. संधारित्रों को श्रेणी क्रम में कब जोड़ा जाता है।

श्रेणीक्रम संयोजन में पहले संधारित्र की दूसरी प्लेट को दूसरे संधारित्र की पहली प्लेट से तथा दूसरे संधारित्र की दूसरी प्लेट को तीसरे संधारित्र की पहली प्लेट से जोड़ते हैं। और यदि ज्यादा संधारित्र हैं, तो आगे भी इसी क्रम में जोड़ते हैं। संधारित्र के इस संयोजन को श्रेणीक्रम संयोजन कहते हैं।

3. द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमीटर क्या है।

द्रव्यमान स्पेक्ट्रममिति (Mass spectrometry) एक विश्लेषणात्मक तकनीक है जिस के द्वारा किसी मिश्रण में उपस्थित पृथक रासायनिक जातियों को पहले आयनित कर के विद्युत आवेश दिया जाता है और फिर उनके द्रव्यमान और आवेश के अनुपात (mass to charge ratio) के आधार पर अलग-अलग करा जाता है। इस तकनीक के द्वारा किसी भी मिश्रित सामग्री में मौजूद अलग-अलग रासायनों का पता लगाया जा सकता है।

4. धारामापी की कुण्डली के बीच में नर्म लोहे का क्रोड क्यों रखा जाता है।

(i) नर्म लोहे की चुम्बकशीलता अधिक होती है अतः इसमें से होकर अधिक-से-अधिक बल-रेखाएँ गुजरने का प्रयास करती हैं जिससे चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।

5. चुंबकीय क्षेत्र रेखाओ के कोई दो गुण लिखिए।

 (i) ये रेखाएं बंद वक्र रेखाएं होती हैं जो उत्तरी ध्रुव से उत्पन्न होती हैं और दक्षिणी ध्रुव तक जाती हैं, जो चुम्बक के भीतर से होती हुईं फिर उत्तरी ध्रुव की ओर जाती हैं। 

(ii) चुम्बकीय रेखाएं कभी एक दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करती।

6. चुंबकीय फ्ल्क्स का मान अधिकतम कब होता है।

जब चुम्बकीय क्षेत्र तल के लम्बवत् हो, तब चुम्बकीय फ्लक्स का मान अधिकतम एवं जब चुम्बकीय क्षेत्र तल के समानांतर हो, तो इसका मान न्यूनतम होता है।

7. इलेक्ट्रान वोल्ट किसका मात्रक है।

इलेक्ट्रॉन वोल्ट (चिन्ह eV) ऊर्जा की इकाई है।

प्रश्न 5. समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं?                                                                                   (2)

किसी विद्युत क्षेत्र में वह पृष्ठ जिसके प्रत्येक बिंदु पर विद्युत विभव का मान एक समान हो समविभव पृष्ठ कहलाता है। समविभव पृष्ठ पर किन्हीं दो बिंदुओं के मध्य विभवांतर शून्य होता है।

                                                                      अथवा

        पृथ्वी के विभव को शून्य क्यों माना जाता है 

पृथ्वी का आकर इतना बड़ा है कि उसे कुछ आवेश देने या उससे कुछ आवेश लेने से उसके विभव में कोई विशेष अंतर नहीं आता, इसलिए पृथ्वी के विभव को शून्य माना जाता है।

प्रश्न 6. मोटरगाड़ी को स्टार्ट करने पर उसकी हेडलाइट कुछ मंद हो क्यों जाती है।                         (2)

गाड़ी स्टार्ट करने पर स्टार्टर गाड़ी की बैटरी से एक उच्च धारा लेता है । अतः बैटरी में विभव – पतन i r के बढ़ने से बैटरी की प्लेटों के बीच विभवांतर काफी गिर जाता है जिस कारण हैडलाइट डिम हो जाती है ।

                                                             अथवा

         एम्पियर का परिपथीय नियम लिखिए।

किसी बंद परिपथ की सीमा के अनुदिश चुंबकीय क्षेत्र B का रेखिय समाकलन बंद परिपथ द्वारा परिबद्ध कुल धारा i का µ0 गुना होता है। इसे एंपीयर का परिपथीय नियम कहते हैं। यह समीकरण एंपीयर का परिपथीय नियम समीकरण कहलाता है। जहां µ0 को वायु अथवा निर्वात् की चुंबकीयशीलता कहते हैं।

प्रश्न 7. चुंबक संबंधी गास का नियम लिखिए।                                                                    (2)  

पृष्ठ में जितनी बल रेखाएं प्रवेश करती है उतनी बल रेखाएं बाहर निकलती है। अतः हम कह सकते है की नेट क्षेत्र रेखाओं की संख्या शून्य होगी इसे चुम्बकत्व के सम्बन्ध में गाउस का नियम कहते है।  

                                                                               अथवा

        बायो साबर्ट का नियम लिखिए।

वैज्ञानिक बायो तथा सेवर्ट ने चुंबकीय क्षेत्र पर किए गए प्रयोगों के अध्ययन द्वारा बताया, कि किसी धारावाही चालक के अल्पांश (छोटा हिस्सा small elements) ∆ℓ के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र का मान निम्न बातों पर निर्भर करता है। इस संबंध को ही बायो सेवर्ट नियम कहते हैं।

प्रश्न 8. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं क्या है? उनके गुण लिखिए                                                                     (2)

चुम्बकीय बल रेखा वह वक्राकार पथ है जिस पर स्वतंत्र एकांक उत्तरी ध्रुव गमन कर सकता हैं । किसी चुम्बकीय क्षेत्र की बल रेखा यह निष्कोण वक्र हैं , जिसके किसी बिंदु पर खींची गई स्पर्श रेखा उस बिंदु पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को व्यक्त करती हैं ।

                                                                            अथवा

        विद्युत चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं।

किसी चालक को किसी परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर उस चालक के सिरों के बीच विद्युतवाहक बल उत्पन्न होने को विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण (Electromagnetic induction) कहते हैं।

प्रश्न 9. अन्योनप्रेरण किसे कहते हैं                                                                                           (2)

अन्योन्य प्रेरण – किसी कुण्डली में प्रवाहित धारा के मान में परिवर्तन करने पर उसके पास स्थित अन्य कुण्डली में प्रेरित धारा उत्पन हो जाती है। इस घटना को अन्योन्य प्रेरण कहते है।

                                                                               अथवा

         फ्लेमिंग के दाएं हाथ का नियम लिखिए।

इस नियम के अनुसार “यदि धारावाही चालक को दाहिने हाथ से इस प्रकार पकड़ने की कल्पना करे कि अंगूठा चालक के समान्तर रहे और यदि अंगूठे द्वारा चालक में प्रवाहित धारा की दिशा व्यक्त होती है तो उँगलियों का घुमाव चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा व्यक्त करेगा। ”

प्रश्न 10. अमीटर और बोल्टमीटर में दो अंतर लिखिए।                                                                 (2)

                                                                      अथवा

           एम्पीयर का परपथीय नियम लिखिए ।

किसी बंद परिपथ की सीमा के अनुदिश चुंबकीय क्षेत्र B का रेखिय समाकलन बंद परिपथ द्वारा परिबद्ध कुल धारा i का µ0 गुना होता है। इसे एंपीयर का परिपथीय नियम कहते हैं।

दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर कीजिये। अगर आप ने अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है सब्सक्राइब और ज्वाइन कर सकते है।

Facebook – Click Here

Telegram – Click Here

इसे भी देखे 👇👇👇

👉 MP Board Class 12th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download

👉 MP Board Class 11th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download

1 thought on “MP Board Class 12th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download”

  1. Pingback: अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा निर्धारित सिलेबस - Ask Classes

Leave a Reply