MP Board Class 11th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download

MP Board Class 11th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download || एमपी बोर्ड क्लास 11th भौतिक शास्त्र पीडीएफ डाउनलोड

मेरे प्रिय छात्रों आपकी त्रैमासिक परीक्षा 7 अक्टूबर से प्रारभ होने जा रही है, और मै उम्मीद करता हूँ की आपकी तैयारी लगभग हो चुकी होगी। आपकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए ASK (ए यस के) आपके लिए ऐसे प्रश्न ले कर आया है जो आपके परीक्षा में पूछे जाने की 100% सम्भावना है।

अगर आप नीचे दिए गए सभी प्रश्न को अच्छे से तैयार करते हो तो परीक्षा में बहुत अच्छे नंबर आने की सम्भावना बढ़ सकती है।

आपके लिए www.askclasses.com के वेबसाइट पर पुराने एवं नए प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है। यहाँ पर आपको प्रश्न के साथ साथ उत्तर भी उपलब्ध कराये जा रहे है ताकि आपको कही और नही भटकना पड़े।

त्रैमासिक परीक्षा 2022-23

  कक्षा – 11वीं 

 विषय – भौतिकी विज्ञान 

समय : 3:00 घंटे                                                                                         पूर्णाक – 70

——————————————————————————————————————————-

निर्देश :

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  2.  प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे जिसमें 28 प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा।
  3. प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
  4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक 3 अंक का है शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है ।
  5. प्रश्न क्रमांक 17  प्रश्न 4 अंक का है शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
  6. प्रश्न क्रमांक 18 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है शब्द सीमा लगभग 150 शब्द है।

 प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-                                                                                                   (7)

1. निम्नलिखित में से कौन सा व्युत्पन्न मात्रक है-

    1. मीटर 2. कैंडेला 3.न्यूटन 4. किलोग्राम

2. निम्नलिखित में मूल मात्रक नहीं है –

    1. केल्विन 2. लीटर 3. एम्पीयर 4.मीटर

3. वेग – समय ग्राफ द्वारा समय अक्ष से घेरा गया क्षेत्रफल दर्शाता है-

    1. दूरी 2. चाल 3. मंदन 4. त्वरण 

4. अभिकेंद्र त्वरण सदैव होता है-

    1. केंद्र की ओर 2. केंद्र से परे 3. स्पर्श रेखीय दिशा में 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

5. संवेग परिवर्तन की दर बराबर होती है-

   1. त्वरण के 2. बल के 3. आवेग के 4. वेग के 

6. राकेट नोदन आधारित है –

   1. द्रव्यमान संरक्षण पर 2. ऊर्जा संरक्षण पर 3. संवेग संरक्षण पर 4. उपरोक्त तीनों पर

7. निम्नलिखित में से ऊर्जा का मात्रक नहीं है-

   1. अर्ग 2. इलेक्ट्रान – वोल्ट 3. वाट 4. जूल

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-                                                                                                  (7)

1. कार्य करने की दर को……….. कहते हैं।

2. किसी बंद पथ में संरक्षी बल द्वारा किया गया कार्य………..होता है।

3. SI पद्धति में बल का मात्रक……………. है।

4. प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत……….. होती है।

5. कोणीय वेग का मात्रक…………. होता है।

6. वेग प्रवणता का विमीय सूत्र………….. है।

7. कार्य एक…………. राशि है।

विडियो देखने के लिए क्लिक करे

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए –                                                                                                       (7)

(i)    एक प्रकाश वर्ष         –            (a) Kgm2

(ii)    कार्य                      –          (b) अदिश

(iii)   शक्ति                      –         (c)  9.46×1015 

(iv)  कार्य करने की दर       –           (d) जूल (J)

(v)   जड़त्व आघूर्ण           –            (e) वाट (W)

(vi)   प्रतिबल               –              (f) Cp – Cv = R

(vii)  मेयर संबंध           –              (g) शक्ति

प्रश्न 4.एक वाक्य में उत्तर दीजिए-                                                                                                  (7)

1. मूल राशियाँ किसे कहते हैं।

2. एम्पीयर तथा न्यूटन में से कौन सा मूल मात्रक है।

3. नियत वेग से गतिशील वस्तु का त्वरण क्या होगा।

4. शून्य सदिश किसे कहते हैं।

5. प्रक्षेप्य किसे कहते हैं।

6. कार्य का SI मात्रक लिखिए।

7. द्रव्यमान ऊर्जा तुल्यता समीकरण लिखिए।

प्रश्न 5. विमीय विश्लेषण के उपयोग लिखिए।                                                                                         (2)

यह वहाँ उपयोगी होता है जहाँ कई तरह की भौतिक राशियाँ किसी घटना के परिणाम के लिये जिम्मेदार हों। भौतिकविद अक्सर इसका उपयोग किसी समीकरण आदि कि वैधता (plausibility) की जाँच के लिये करते रहते हैं। दूसरी तरफ इसका उपयोग जटिल भौतिक स्थितियों से सम्बंधित चरों को आपस में समीकरण द्वारा जोड़ने के लिये किया जाता है।

                        अथवा

        विमीय विश्लेषण की सीमाएं लिखिए।

यदि किसी भौतिक राशि की सिर्फ विमा दी गयी हो तो , विमा सूत्र के आधार पर हम उस भौतिक राशि के बारे में नहीं बता सकते है क्यूँकि कई भौतिक राशियों की विमा समान होती है। जैसे कार्य और ऊर्जा की विमा समान होती है।

प्रश्न 6. कार्य व विकृति का विमीय सूत्र तथा मात्रक लिखिए।     

                                                                 (2)

कार्य – कार्य का विमीय सूत्र ML2T-2 है। कार्य की SI इकाई जूल है

विकृति – विकृति का कोई मात्रक नहीं होता है यह मात्रकहीन राशि है एवं इसकी कोई विमा भी‌ नहीं होती है यह विमाहीन राशि है।

                        अथवा

     SI पद्धति की सभी मूल राशियाँ एवम इनके मात्रक लिखिए।

प्रश्न 7. आपेक्षिक वेग किसे कहते हैं।                    

                                                                                (2)

एक वस्तु की आपेक्षिक स्थिति में दूसरी वस्तु के सापेक्ष परिवर्तन दर को दूसरी वस्तु सापेक्ष पहली वस्तु का आपेक्षिक वेग कहते हैं

                       अथवा

एक समान तथा परिवर्ती त्वरण को परिभाषित कीजिए।

यदि कण की गति के दौरान, त्वरण का परिमाण व दिशा नियत रहें, तो कण का त्वरण एकसमान त्वरण तथा इसकी गति एकसमान त्वरित गति कहलाती है। यदि गति के दौरान कण के त्वरण का परिमाण अथवा दिशा अथवा दोनों परिवर्तित होते हैं, तो इसका त्वरण परिवर्ती त्वरण कहलाता है।

Welcome To ASK Classes कैसे हो मेरे फ्री फायर लवर, एक और विडियो जो की टोटल फ्री होगा एग्जाम में फायर करने के लिए 👉👉 विडियो को पूरा देखने के लिए लिंक नीचे दिया गया है।

दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर कीजिये। अगर आप ने अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है सब्सक्राइब और ज्वाइन कर सकते है।

Facebook – Click Here

Telegram – Click Here



इसे भी देखे 👇👇👇

👉 MP Board Class 12th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download

👉 MP Board Class 11th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download

4 thoughts on “MP Board Class 11th Physics Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download”

  1. Pingback: MP Board Class 12th English Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download - Ask Classes

  2. Pingback: MP Board Class 10th Social Science Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download - Ask Classes

  3. Pingback: MP Board Class 12th Arthsastra Paper Traimasik Pariksha 2022 PDF Download - Ask Classes

  4. Pingback: अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा निर्धारित सिलेबस - Ask Classes

Leave a Reply