MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023 : कक्षा 10वीं त्रैमासिक परीक्षा हिंदी 2023 डाउनलोड करे

MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023 : मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित त्रैमासिक परीक्षा का आगमन शुरू हो चूका है, और विद्यार्थी सब्जेक्ट वाइज ओरिजिनल पीडीऍफ़ की तलाश कर रहे है तो जैसा की आप सबको पता होगा 12 सितम्बर से हिंदी का पेपर शुरू हो रहा है और सभी छात्र MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023 की तलाश कर रहे है, तो MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023 की तलाश कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है, आज के इस लेख में हम आप सबको MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023 Original pdf प्रोवाइड करने वाले है ताकि आप सब MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023 के माध्यम से अपनी तैयारी पूरी करके त्रैमासिक परीक्षा में उत्तीर्ण कर सके।

MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023

MP Board Kaksha 10vi vishy Hindi Trimasik Paper 2023-24: प्रिय छात्रों , आज हम आपके सामने MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023-24 के बारे में जानकारी देने आए हैं । आज हम आपको 10th Hindi Trimasik Paper 2024 के संबंध में जानकारियां देंगे । यदि आप त्रैमासिक परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा लास्ट तक जरूर पढ़ें । दोस्तों अगर आप गूगल पर MP Board Class 10 Hindi Trimasik Paper 2023-24 खोज रहे थे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ पहुंचे हैं क्योंकि आज आपको हम ऐसी खास और जरूरी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं । कक्षा दसवीं गणित के त्रैमासिक पेपर की तैयारी के लिए हम आपको बहुत ही खास trick बताने वाले हैं बस आपको हमारे द्वारा बताए गए ट्रिक के आधार पर चलना है और कक्षा दसवीं गणित के क्वेश्चन को रट लेना है । क्योंकि यहां पर बताए जाने वाले क्वेश्चन में से आपको Hindi 10th Trimasik Paper 2023 MP Board में काफी प्रश्न देखने को मिल जाएंगे । MP Board Class 10th Hindi Trimasik Paper 2023 में यदि आप टॉप करना चाहते हैं तो जो क्वेश्चन आपको यहां पर बताए जा रहे हैं उनको याद कर लीजिए।

Overview – MP Board class 10th Hindi traimasik pariksha 2023

Exam Department NameMadhya Pradesh Board of Secondary Education
ExaminationBoard Exam
Exam Year2023
Class CategoryMPBSE 10th
Type examत्रैमासिक परीक्षा
Exam Date14 September
SubjectHindi
Post CategoryQuestion paper
official websitewww.mpbse.mponline.gov.in

रोल नं …………………

100
1 – A

कक्षा  10वीं  त्रैमासिक  परीक्षा,  2023-24

                                                                 हिन्दी   – 311

(माध्यम  हिन्दी)

( कुल प्रश्‍नों की संख्या : 23)                                                                                    ( कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 05)

(समय : 03 घंटे)                                                                                                                               (पूर्णाक : 75)                                                                                   ——————————————————————————————————————————-

निर्देश –

                  (1)   सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।          

                  (2)   प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा।

      (3)   प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है, शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।

                  (4)   प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक प्रत्येक 3 अंक का है, शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है ।

                  (5)   प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक प्रत्येक 4 अंक का है, शब्द सीमा लगभग 150 शब्द है।    

प्र. 1 सही विकल्प का चयनकर लिखिए।

नई कविता के कवि हैं –

(अ) महादेवी वर्मा

(a) सुमित्रानंदन पंत

(स) रघुवीर सहायता

(द) सूरदास

(ii) व्याधि शब्द का अर्थ है –

(अ) आचार

(ब) रोग

(स)चिंता

(iii) ‘आलम्बन और उद्दीपन’ का संबंध है

(अ) स्थायी भाव से

(द) विरह

(ब) संचारी भाव से

(स) अनुभव से

(द) विभाव से

(iv) नेताजी की मूर्ति पर चश्मा लगाता था

(अ) कैप्टन

(ब) पानवाला

(स) हालदार साहब

(द) नगरपालिका

(v) ‘निश्चय’ शब्द में संधि है

(अ) स्वर संधि

(ब) विसर्ग संधि

(स) व्यंजन संधि

(द) दीर्घ संधि

(vi) लेखक बचपन में अपने पिता जी के साथ खेल-खेला करते थे

(अ) कबड्डी का

(ब) क्रिकेट का

(स) खो-खो का

(द) कुश्ती का

प्र. 2 रिक्त स्थान में सही विकल्प का चयन कर लिखिए –

(1X6=6)

(i) परशुराम ने ……….की भुजाएं काटी थी। (रावण / सहस्त्रबाहु / शिशुपाल )

(ii) कविता के रचना विधान को ………… कहते हैं। (छंद / रस / अलंकार)

(iii) प्रबंध काव्य के …………..भेद होते हैं। (दो/ तीन / चार)

(iv) ‘बालगोबिन भगत पाठ की विधा ………… कहानी / निबन्ध / रेखाचित्र)

(v) समास के ………..प्रकार होते हैं। (तीन / छ/सात)

(vi) गैंगटॉक (गंतोक) का अर्थ………. है । (पहाड़ / कटाव / भेटुला)

प्र. 3 सही जोड़ी बनाकर लिखिए-

(1×6=8)

(ब)

(i) सुर के पद

(ii) काव्य की आत्मा

(क) रामवृक्ष बेनीपुरी

(ख) सड़कें पक्की करवा देना

(iii) नगरपालिका का कार्य

(ग) रस

(iv) ‘कलम का जादूगर’

(घ) ‘भ्रमरगीत’

(v) ‘आँखें चुराना’

(ङ) पहला आंचलिक उपन्यास

(vi) देहाती दुनिया

(च) नजरें बचायें

(छ) आँखों को छुपा देना

(ज) स्वयं प्रकाश

प्र.4 एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

(1×6=6)

(i) कवि किसका स्वप्न देखकर जाग गया?

(ii) चौपाई के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं? 16.16

(ii) मुख एवं छाती के ऊपरी भाग की बनाई गई आकृति को क्या कहते हैं? वस्तु

(iv) मुहावरा क्या है, लिखिए?

(v) संधि कितने प्रकार की होती हैं?

(vi) जब भोलानाथ चूहे के बिल में पानी डालकर आया तब उसकी माँ क्या कर रही थी?

प्र.5 सत्य / असत्य लिखिए –

(i) साधू-संत बालकों के दोष नहीं देखा करते।

(ii) रस के चार प्रकार होते हैं।

(iii) हालदार साहब हर पन्द्रहवें दिन कंपनी के काम के संबंध में उस करने से गुजरते थे।

(iv) ‘लोकोक्ति’ का अर्थ लोक में प्रचलित उक्ति है।

(v) भोलानाथ के पिता फूल के कटोरे में उसे गोरस भात सानकर खिलाते थे।

(vi) ‘रफ़्ता – रफ़्ता का अर्थ रास्ता है।

प्र. 6 प्रगतिकाल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए ।

(2)

अथवा

प्रयोगवादीकाल के कोई दो कवियों के नाम एवं उनकी एक-एक रचनाएँ लिखिए ।

प्र.7 तुलसीदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – –

(2)

(i) दो रचनाएँ

(ii) कला-पक्ष

प्र.8 उद्धव के व्यवहार की तुलना किस-किस से की गई है?

(2)

अथवा

परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क स्मृति को ‘पाथेय’ बनाने से कवि जयशंकर प्रसाद का क्या आशय है? लिखिए। पाठ के अनुसार कोई दो तर्क लिखिए ।

प्र.9 स्मृति को ‘पाथेय’ बनाने से कवि जयशंकर प्रसाद का क्या आशय है? लिखिए।

अथवा

गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए? लिखिए ।

प्र. 10 महाकाव्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

अथवा

रस की परिभाषा लिखते हुए रस के अंगों के नाम लिखिए।

प्र. 11 दोहा छंद का कोई एक उदाहरण लिखिए।

अथवा

पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

प्र. 12. गद्य किसे कहते हैं? गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए।

अथवा

निबन्ध के प्रकारों के नाम लिखते हुए कोई दो प्रसिद्ध निबन्धकारों के नाम एवं उनके एक-एक निबन्ध का नाम लिखिए।

प्रश्न 13. स्वयं प्रकाश अथवा रामवृक्ष बेनीपुरी की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए।

(i) दो रचनाएँ

(ii) भाषा-शैली

प्र. 14 मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है? पाठ के आधार पर अपने विचार लिखिए।

अथवा

कैप्टन चश्में वाला कौन था? वह मूर्ति के चश्में बार-बार क्यों बदल देता था? लिखिए ।

प्र. 15 बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का वर्णन अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कर लिखिए।

अथवा

बालगोबिन भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी? लिखिए ।

प्र. 16, संधि और समास में कोई दो अंतर लिखिए ।

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ, वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए

(i) गागर में सागर भरना

(ii) एड़ी चोटी का जोर लगाना

प्रश्न 17 बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं? लिखिए ।

अथवा

(2)

गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है?

प्र. 18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – ऊधौ, तुम हो अति बड़भागी। अपरस रहत सनेह तगा तैं नाहिन मन अनुरागी । पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी। ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताक लागी ।

अथवा

नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास लड़की।।
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ।।

प्र.19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए – बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी – जवानी जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढती है। दुःखी हो गए।

अथवा

बालगोबिन भगत मँझोले कद के गोर-चिट्टे आदमी थे। साठ के ऊपर के ही होंगे। बाल पक गए थे। लंबी दाढ़ी या जटाजूट तो नहीं रखते थे किंतु हमेशा उनका चेहरा सफेद बालों से ही जगमग किए रहता। कपड़े बिलकुल कम पहनते कमर में एक लंगोटी मात्र और सिर में कबीरपंथियों की सी कनफटी टोपी ।

प्र. 20 ‘योग का महत्त्व विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।

अथवा

एक आदर्श विज्ञापन की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।

प्र. 21 निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले। पुस्तकों में है नहीं छापी गई इसकी कहानी. हाल इसका ज्ञात होता है न औरों की जबानी, अनगिनत राही गए इस राह से उनका पता क्या, पर गए कुछ लोग इस पर छोड़ पैरों की निशानी, यह निशानी मूक होकर भी बहुत कुछ बोलती है, खोल इसका अर्थ, पंथी, पंथ का अनुमान कर ले, पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले।

प्रश्न

(i) बटोही को क्या करना चाहिए?

(ii) पुस्तकों में किसकी कहानी नहीं छपी ?

(iii) ‘बटोही’ शब्द का अर्थ लिखिए।

(iv) उपर्युक्त गद्यांश में पैरों की निशानी छोड़ने से क्या अभिप्राय है?

अथवा

वाणी एक अनमोल वरदान है। कोयल अपनी मीठी वाणी से सबका मन हर लेती है, जबकि कौए की काँव-काँव किसी को अच्छी नहीं लगती। वाणी के बिना सब कुछ सूना’ है। मीठी वाणी का प्रभाव बहुत व्यापक होता है। मीठी वाणी से सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। मधुर बोलने वाले का समाज में बहुत आदर होता है। मधुरभाषी के मुख से निकला एक-एक शब्द सुनने वाले के मन को लुभाता है। इसके संपर्क में आने वाला व्यक्ति उसके वश में हो जाता है। मीठी वाणी केवल सुनने वाले को ही आनंदित नहीं करती वरन् बोलने वाले को भी आनंद पहुँचाती है। मृदुभाषी समाज में सद्भावना का

प्रसार करता है।

(i) ‘मृदुभाषी’ शब्द का विलोम शब्द लिखिए।

(ii) मीठी वाणी के क्या-क्या लाभ है ?

(iii) मृदुभाषी समाज में क्या करता है?

(iv) उपयुक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए ।

प्र. 22 आप कक्षा 10वीं के छात्र / छात्रा हैं, अपने प्राचार्य को वर्ग परिवर्तन हेतु एक आवेदन पत्र लिखिए।

अथवा

मोबाइल गेम के दुष्प्रभाव को समझाते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए ।

प्र.23– निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए –

(i) विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व

(ii) पर्यावरण प्रदूषण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका

(iii) स्वच्छ भारत अभियान

(iv) मेरी स्मरणीय यात्रा

(v) जल संरक्षण

Other Subject Question Paper pdf Download

HindiClick Here
EnglishClick Here
MathClick Here
ScienceClick Here
Social ScienceClick Here
SanskritClick Here

Leave a Reply