Class 10th Science Traimasik Pariksha Paper 2025 PDF | कक्षा 10वीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2025-26

एम.पी. बोर्ड (MP Board) द्वारा कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Exam) 28 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है। सभी विषयों का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया गया है।
यहाँ हम आपके लिए कक्षा 10वीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2025 PDF उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे छात्र परीक्षा की सही तैयारी कर सकें। अगर आप इस प्रैक्टिस पेपर को बहुत अच्छे से हल कर लेते है तो आपको त्रैमासिक परीक्षा 2025-26 के लिए पिछले 4 साल के पुराने पेपर को पढ़ने की जरूरत नहीं होगी।

MP Board Class 10th Vigyan Quarterly Exam 2025 Paper PDF

एमपी बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षा के लिए 14 अगस्त को बोर्ड द्वारा टाइम टेबल, ब्लूप्रिंट और प्रश्न बैंक जारी कर दिया हैं, ताकि सभी स्टूडेंट्स और शिक्षक इसके सहायता से सम्पूर्ण विषय की बेहरत तैयारी कर सकें। अगर आपको पास इन सब किताब को पढ़ने का समय नहीं बचा हैं तो आप मेरे द्वारा उपलब्ध कराए हुए kaksha 10 Vigyan Traimasik pariksha paper 2025-26 pdf को पढ़ कर परीक्षा में बहुत अच्छे अंक से पास हो सकते हैं।

3 September Science (Vigyan) paper kaksha 10vi timahi pariksha 2025

नीचे दिये गए Class 10th Vigyan Paper Quarterly Exam 2025 PDF पेपर अनुभवी शिक्षक द्वारा बनाया गया हैं, और बोर्ड द्वारा जारी किए गए सिलेबस और ब्लू प्रिंट को भी ध्यान रखा गया हैं। दिए गए लिंक से आप पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

Middle Education – Practice Set – I

त्रैमासिक परीक्षा – 2025-26

कक्षा – 10वीं

विषय – विज्ञान

समय : 3 घंटे                                                                                                    पूर्णांक : 75


NOTE : This is a Middle Education Provided Mock Set to help students experience the exam pattern beforehand.

निर्देश : 1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2. मध्य प्रदेश के सभी स्कूल के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न का संग्रहण।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

  1. निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन नहीं है-

         (अ) उबलते पानी से जलवाष्प बनना          (ब) एलपीजी का दहन

         (स) बर्फ का पिघल कर जल बनना           (द) नमक का पानी में घुलना

  1. किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं-

         (अ) उत्पाद                             (ब) अभिकारक

         (स) यौगिक                            (द) मिश्रण

  1. निम्न में से कौन सा एक रासायनिक परिवर्तन की विशेषता नहीं है-

         (अ) रंग में परिवर्तन                  (ब) तापक्रम में परिवर्तन

         (स) गैस का उत्सर्जन                 (द) आकार में परिवर्तन

  1. लोहे की वस्तुओं को से बचाने के लिए उस पर पेंट करते हैं। इस अभिक्रिया को कहा जाता है-

          (अ) संक्षारण                          (ब) ऊष्माशोषी

          (स) अवशोषी                         (द) विस्फोटक

  1. भोजन नली का कौन सा भाग यकृत से पित्त रस प्राप्त करता है-

         (अ) आमाशय                        (ब) अग्नाशय

         (स) छोटी आंत                       (द) बड़ी आंत

  1. आहार नली का वह भाग जहाँ कोई पाचन क्रिया नहीं होती है – 

         (अ) मुख गुहिका                     (ब) ग्रसिका

         (स) आमाशय                        (द)छोटी आंत

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों को पूर्ति कीजिए –

  1. कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन तथा वसा का पूर्ण पाचन……….में होता है।
  2. ग्लूकोज का ऑक्सीजन की उपस्थिति में विखण्डन……कहलाता है।
  3. पादपों में भोजन का संवहन………………तक द्वारा होता है।
  4. तंत्रिका तंत्र की प्रमुख ईकाई………………होता है ।
  5. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्त्राव मुख्यतः ………………से होता है।
  6. …………..दर्पण में प्रतिबिम्ब वस्तु से छोटा परंतु उल्टा बनता है।

प्रश्न 3. सत्य/असत्य लिखिए –

  1. आभासी प्रतिबिंब वस्तु के सापेक्ष सदैव उल्टा बनता है।
  2. आपतन कोण का मान सदैव परावर्तन कोण के मान के अधिक होता है।
  3. हरे पादप प्रथम पोषी स्तर में आते हैं।
  4. विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।
  5. उत्पादक किसी पारितंत्र के घटक है। 
  6. सबसे बड़ा पारितंत्र घास का मैदान है।

प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए –

  1. डाइऑप्टर               –       प्रकाश किरण
  2. स्नेल का नियम         –       लेंस की क्षमता
  3. एक सरल रेखीय पथ  –          मांसाहारी
  4. प्रदूषक                   –     सर्वोच्च मांसाहारी
  5. सर्प                       –          अपवर्तन
  6. चील (गिद्ध)            –          प्रइषण

प्रश्न 5. एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर दीजिए –

  1. मनुष्य में मस्तिष्क और मेरुरज्जू मिलकर कौन सा तंत्र बनाते है ?
  2. अग्नाशय से किस हार्मोन का स्त्रावण होता है ?
  3. किस हार्मोन की कमी से मधुमेह रोग होता है ?
  4. न्यूरॉन किसे कहते हैं?
  5. पौधे अपना भोजन किस प्रक्रिया द्वारा बनाते है? लिखिए ।
  6. ओजोन परत में छिद्र सबसे पहले कहां देखा गया?

प्रश्न 6. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।

अथवा

तेल एवं वसा युक्त पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?

प्रश्न 7. रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?

अथवा

आलू चिप्स के पैकेट को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?

प्रश्न 8. अमीबा में पोषण की प्रक्रिया किस प्रकार पूर्ण होती है? लिखिए।

Class 10th Board Exam 2024 All Subject PDF

MP Board Class 10th Vigyan traimasik Pariksha 2025 PDF का लिंक नीचे दिये गये लिंक से आप और अन्य विषय का भी pdf डाउनलोड कर सकते है साथ ही अपने स्कूल के टॉपर बन सकते है। यहाँ पर जो भी pdf दिया जा रहा यही से आपके परीक्षा में प्रश्न पूछा जायेगा।

SUBJECTDOWNLOAD LINK
HindiComing Soon
EnglishComing Soon
MathComing Soon
ScienceComing Soon
Social ScienceComing Soon
SanskritComing Soon

Social Icons

MP Board की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Social Media में जुड़े

IconClick below Link
Join Telegram ChannelClick Here
Join Instagram ChannelClick Here
Join Youtube ChannelClick Here
Join Twitter ChannelClick Here
Join Home PageClick Here

Latest Post

Leave a Reply