Class 10th Math Paper Half Yearly Exam 2024 | कक्षा 10 गणित अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024 पीडीएफ\

Mp Board Class 10 Ganit Ardhvarshik Pariksha 2024 PDF : कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान का अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 में कैसा आयेगा और परीक्षा में अच्छा स्कोर लाने के लिए क्या चीज जरूरी है, साथ हीं kaksha 10vi ardhvarshik pariksha 2024 Ganit का पेपर देने जाने के लिए किन-किन बातो को ध्यान में रखना जरूरी हैं, आज इस आर्टिकल में ये सब बात करने वाले हैं। साथ ही आपको अभ्यास प्रश्न पत्र कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान का पीडीएफ देने वाले हैं।
Overview – MP Board Half Yearly Exam 2024-25
Board | MPBSE ( Mp Board 2024-25 ) |
Class | 10th |
Subject | Ganit ( गणित ) |
Exam Date | 13 December |
Exam Mode | Offline |
Govt Official Site | mpbse.nic.in |
ganit Paper Pdf Half yearly Exam 2024 : आज हम इस पोस्ट में आपको अर्धवार्षिक परीक्षा से संबधित सभी विषय का अभ्यास प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने वाले हैं। जो आपके अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने में बहुत मदद करेगी। यहाँ अभ्यास प्रश्न पत्र मैं और मेरी टीम के द्वारा बनाया गया हैं। आप यहाँ से kaksha 10 ganit ardhvarshik pariksha paper pdf 2024 डाउनलोड कर सकते हैं और अपने पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं।
More Subject PDF Download
Hindi | Click Here |
English | Click Here |
Math | Click Here |
Science | Click Here |
Social Science | Click Here |
Sanskrit | Click Here |
Class 10th Math (ganit) Ardhvarshik Pariksha 2024-25 Real Paper Pdf
अगर आपको असली पेपर kaksha 10 ganit 2024 ardhvarshik pariksha asli paper pdf का पीडीएफ डाउनलोड करना हैं तो आप सरकार के वेबसाइट से जा कर डाउनलोड कर सकते हैं या स्कूल के माध्यम से आपना पेपर प्राप्त कर सकते हैं यहाँ पर आपको ardhvarshik pariksha kaksha 10 Ganit Model paper 2024 उपलब्ध कराया जाएगा।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतु
अभ्यास प्रश्न पत्र सेट – I
शैक्षणिक वर्ष: 2024 – 2025
कक्षा 10 – गणित
समय : 3 घंटे पूर्णांक : 75
निर्देश – 1. सभी प्रश्न अनिवार्य है।2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है इसके कुल अंक 30 हैं।3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।4. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक निर्धारित है।5. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 03 प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।6. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 03 प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न के लिए 04 अंक निर्धारित है। 7. अभ्यास और शिक्षण उद्देश्यों के लिए है, इसका असली परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। |
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए — (6)
- 96 और 404 का HCF होगा –
(अ) 120 (ब) 4 (स) 10 (द) 3
- दो संख्याओं का गुणनफल =32 तथा उनका LCM =8 है तो उनका HCF होगा —
(अ) 4 (ब) 32 (स) 8 (द) 256
- निम्नलिखित में से कौन सी अपरिमेय संख्या है —
(अ) √2 (ब) √5 (स) √3 (द) उपरोक्त सभी
- रेखीय बहुपद ax+b का शून्यक होगा —
(अ) a/b (ब) b/a (स) -b/a (द) ab
- मूल बिन्दु के निर्देशांक होते हैं —
(अ) (x, y) (ब) (x, 0) (स) (0,y) (द) (0, 0)
- निम्न में से कौन सी केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप है — (Middle Education)
(अ) माध्य (ब) आवृत्ति (स) सीमा (द) परास
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए — (6)
- दो बहुपदों का गुणनफल एक……………………….होता है।
- घात एक वाले बहुपद………………………बहुपद कहलाते हैं।
- समीकरण 2x+3y = k में यदि x=2 , y=1 हो तो k का मान ……………………… होगा।
- किसी द्विघात समीकरण के अधिकतम……………………… मूल होते हैं।
- समांतर श्रेणी के कोई दो लगातार पदों का अंतर……………… कहलाता है।
- 3 माध्यक = बहुलक + 2 ………………………।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए — (6)
- किसी घटना की प्रायिकता एक से अधिक नहीं हो सकती।
- क्षैतिज तल से ऊपर की ओर देखने पर दृष्टि रेखा क्षैतिज रेखा के साथ अवनमन कोण बनाती है।
- वृत्त के बाहर बिंदु से वृत्त पर दो स्पर्श रेखाएं खींची जा सकती हैं।
- प्रत्येक वास्तविक संख्या एक अपरिमेय संख्या होती है।
- द्विघात बहुपद के अधिक से अधिक दो शून्यक हो सकते हैं।
- दो चारों में एक रैखिक समीकरण के अनेक हल होते हैं। (Middle Education)
प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए — (6)
- sec 2 30 – tan 2 30 — sec2θ
- 2tanθ.cotθ — cosec2θ
- 1+tan2θ — cot2θ
- cosec2 θ –1 — secθ
- cosec (90–θ) — 2
- 1 + cot2θ — 1
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए — (6)
- संख्या 156 के अभाज्य गुणनखण्ड लिखिए?
- त्रिघात बहुपद की घात कितनी होती है?
- दो चरों में रैखिक समीकरण का मानक रूप लिखिए?
- द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0 का विविक्तकर ज्ञात करने का सूत्र लिखिए?
- किसी असंभव घटना की प्रायिकता कितती होगी?
- वृत्त के एक बिंदु पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखा को स्पर्श रेखा कहते हैं?
प्रश्न 6. संख्या 4,16,20 का HCF ज्ञात कीजिए ? (2)
अथवा
संख्याओं 6 एवं 20 के अभाज्य गुणनखंड विधि से HCF एवं LCM ज्ञात कीजिए ?
प्रश्न 7. k का मान जिसके लिए बहुपद kx² + x + k के शून्यक बराबर हों। (2)
अथवा
एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों का योग -3 एवं गुणनफल 2 है ?
प्रश्न 8. दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म का एक उदाहरण लिखिए,जिसके द्वारा निरूपित रेखाएं समांतर रेखाएं हो। (2)
अथवा
वर्ग समीकरण 2×2−4x+3=0 का विविक्तकर ज्ञात कीजिए और मूलों की प्रकृति भी बताइए।
प्रश्न 9. गुणनखंड विधि से वर्ग समीकरण 6×2 −x−2=0 के मूल ज्ञात कीजिए। (2)
अथवा
ऐसी दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए, जिनका योग 27 हो और गुणनफल 182 हो।
प्रश्न 10. A.P. : -5, -1, 3,7………. के लिए प्रथम पद a और सार्वान्तर d लिखिए। (2)
अथवा
समांतर श्रेणी 2,7,12,……. के 10 पदों तक योग ज्ञात कीजिए। (Middle Education)
प्रश्न 11. आधारभूत समानुपतिका थेल्स का कथन लिखिए। (2)
अथवा
बिन्दु A (-5, 7) एवं B (-1, 3) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 12. बिन्दु A (2,3) एवं B (4,1) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। (2)
अथवा
X-अक्ष पर वह बिन्दु ज्ञात कीजिए जो (2, 5) और (-2, 9) से समदूरस्थ है।
प्रश्न 13. ∆ABC में ∠B =90°, AB =24cm और BC =7cm है तो निम्न का मान ज्ञात कीजिए — (2)
- sinA, cosA
- sinC, cosC
अथवा
यदि ∠A एवं ∠B न्यून कोण है तो दिखाइए कि ∠A=∠B यदि cosA = cosB.
प्रश्न 14. निम्नलिखित के मान निकालिए — (2)
- sin60°cos30°+sin30°cos60°
- tan2 45° + cos2 30° – sin2 60°
अथवा
यदि 15 cotA = 8 हो, तो sinA का मान क्या होगा ?
प्रश्न 15. 6cm त्रिज्या वाले वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करो जिसका कोण 60° है। (2)
अथवा
R त्रिज्या वाले उस वृत्त त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल जिसका कोण P° है, क्या होगा ?
प्रश्न 16. एक पासे की फेंक में एक सम संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या होगी ? (2)
अथवा
यदि P(E)=0.05 है, तो ‘E नहीं’ की प्रायिकता क्या है ?
प्रश्न 17. हरप्रीत दो भिन्न-भिन्न सिक्कों को एक साथ उछालती है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि वह कम-से-कम एक चित प्राप्त करें। (2)
अथवा
52 पत्तों की ताश की गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है, तो एक ईंट की बेगम प्राप्त होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 18. निम्न रैखिक समीकरणों को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए : (3)
- X + Y =14
- X – Y = 4
अथवा
निम्न द्विघात समीकरणों को हल कीजिए – (Middle Education)
- 3y − 5y − 4 =0
- 9x = 2y + 7
प्रश्न 19. दो संख्या ज्ञात कीजिए जिनका योग 17 तथा गुणनफल 72 हो।
अथवा
दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योग 365 हो।
प्रश्न 20. किसी ∆PQR की भुजाओं PQ पर क्रमश: बिन्दु E और F स्थित हैं, बताइए कि क्या EF||QR है;
PE = 3.9cm, EQ = 3cm, PF = 3.6cm और FR = 2.4cm (3)
अथवा
सिद्ध कीजिए त्रिभुज की दो भुजाओं के मध्य बिन्दु को मिलाने वाली तीसरी भुजा के समांतर होती है ?
प्रश्न 21. सिद्ध कीजिए कि एक वर्ग की किसी भुजा पर बनाए गए समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल उसी वर्ग के एक विकर्ण पर बनाए गए समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल का आधा होता है ? (4)
अथवा
Sin A = ¾ तो cosA एवं tan A का मान ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 22. एक थैले में 3 लाल और 5 काली गेंदें हैं। इस थैले में से एक गेंद यादृच्छ्या निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि,
(1) लाल गेंद हो (2) लाल नहीं हो (4)
अथवा
सिद्ध कीजिए कि √5 एक अपरिमेय संख्या है ?
प्रश्न 23. दो अंकों की संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या का नौ गुना, संख्या के अंकों को पलटने से बनी संख्या का दो गुना है। वह संख्या ज्ञात कीजिए ? (4)
अथवा
x और y में ऐसा सम्बंध ज्ञात कीजिए कि बिन्दु (x, y) बिन्दुओं (3, 6) और (-3, 4) से समदूरस्थ हो।
—————————-

Class 10th Ardhvarshik pariksha 2024-25 Ganit Paper Pdf
अगर मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल Class 10 Ganit (Math) Model Paper 2024-25 आपको पसंद आया हो तो आप मेरे विभिन्न प्रकार से सोशल मीडिया साइट में जुड़कर अपने पढ़ाई को बेहतर कर सकते हैं।
Join Telegram Channel | Click Here |
Join Instagram Channel | Click Here |
Join Facebook Channel | Click Here |
Join Youtube Channel | Click Here |
Latest Post
- कक्षा 9वीं अंग्रेजी वार्षिक परीक्षा 2025 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 9th English paper Varshik Pariksha 2025
- कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा 2025 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 9th IT/ITES paper Varshik Pariksha 2025
- कक्षा 9वीं विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 9th Science paper Varshik Pariksha 2025
- कक्षा 11वीं जीव विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 11th Biology paper Varshik Pariksha 2025
- कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 पेपर पीडीएफ | MP Board Class 9th Social Science paper Varshik Pariksha 2025
Hag
Mst
S