कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2024 पीडीएफ़ : Class 10th hindi Varshik Paper 2024 Mp Board

कक्षा दसवीं हिंदी वार्षिक पेपर 2024 / Class 10th hindi Varshik Paper 2024 mp board / 5 फ़रवरी पेपर

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

  1. तुलसीदास की रचना है –

(अ) रामचरित मानस      (ब) प्रेम पच्चीसी    (स) रामचन्द्रिका     (द) रस विलास 

  1. नेताजी की मूर्ति पर चश्मा कौन लगता था –

(अ)  कैप्टन चश्मे वाले   (ब)  पान वाला    (स) हलदर साहब     (द) चौराहे का व्यापारी

  1. उद्धव ने गोपियों को किसका संदेश दिया –

(अ) प्रेम का      (ब) योग का    (स) कर्म का      (द) भक्ति का  

  1. सांप के दर से घबरा भोलेनाथ कहां जाकर छिपे –

(अ) पिता की गोद में     (ब) घर के कोने में   (स) बाबा की रजाई में     (द) मां के आंचल में

  1. रीतिकालीन काव्य की प्रमुख विशेषता है –

 (अ) श्रृंगार वर्णन      (ब) भक्ति भावना   (स) युद्धों का वर्णन     (द) शोषण का विरोध 

  1. बालगोविन भगत गाते समय क्या बजाते थे –

(अ) सारंगी      (ब) ढोलक    (स) खजड़ी      (द) ढपली 

प्रश्न 2.   रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. प्रयोगवादी कविता के प्रवर्तक …………….……………… हैं।
  2. ‘पंचवटी’………………………………… समास का उदाहरण है।
  3. अज्ञेय ने हिरोशिमा कविता ………………………………… में बैठे-बैठे लिखी।
  4. कामायनी एक ………………………………… है।
  5. अर्थ के आधार पर वाक्य ………………………………… प्रकार के होते हैं।
  6. भोलानाथ का असली नाम ………………………………… था।

प्रश्न 3. सत्य असत्य लिखिए –

  1. बिस्मिल्ला खाँ हिंदू मुस्लिम एकता के समर्थक थे।
  2. लेखक की प्रत्येक रचना श्रेष्ठ होती है।
  3. दोहा वर्णिक छंद है।askclasses.com
  4. मुक्तक काव्य पूर्व पर संबंध से रहित एवं स्वयं से पूर्ण रचना होती है। 
  5. नेताजी की मूर्ति कश्मीर चौराहे पर लगी थी।
  6. सारे देश में आस्थाएं, अंधविश्वास एक से नहीं है।

प्रश्न 4. सही जोड़ी मिलाइए –

  1. लेखक यशपाल की  आदत               –         नाटक
  2. जो ईश्वर में विश्वास करता है            –          दोहा
  3. काव्य की आत्मा                            –        आस्तिक
  4. कई अंक वाली रचना                      –   निठल्ले बैठे कल्पना करना
  5. प्रगतिवाद के प्रमुख कवि                  –           रस
  6. 24 मात्राओं का छन्द                       –       नागार्जुन 

प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

  1. संचारी भावों की संख्या कितनी मानी गई है।
  2. शब्द शक्ति कितने प्रकार के होते हैं।
  3. भोलानाथ से सिसकना क्यों भूल गए? 
  4. गंतोक का अर्थ क्या है?
  5. जिन शब्दों से करने या होने का बोध होता है, वे शब्द क्या कहलाते हैं?
  6. मानव संस्कृति किस प्रकार की है?

प्रश्न 6. रीतिकाल के दो प्रमुख विशेषताओं के नाम लिखिए ? 

                                   अथवा

         नई कविता के दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए? 

प्रश्न 7. छन्द किसे कहते हैं ? इसके कितने प्रकार के होते हैं ? askclasses.com

                                   अथवा

        अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए? 

प्रश्न 8. कवि आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते हैं? askclasses.com

                                  अथवा

         चौपाई छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए? 

प्रश्न 9. राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद में व्यंग का अनूठा सौन्द्रय है। उदाहरण के साथ लिखिए? askclasses.com

                                 अथवा

         बाबू गुलाबराय के अनुसार निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए हिन्दी के दो निबंधकारों के नाम लिखिए? 

प्रश्न 10. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला अथवा नागर्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नांकित बिंदुओं पर कीजिए? 

प्रश्न 11. महाकाव्य किसे कहते हैं? हिंदी के दो महाकाव्यों के नाम लिखिए? 

                               अथवा

           बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?

प्रश्न 12. नाटक और एकांकी में दो अन्तर लिखिए?                                                                                     (2)

                                 अथवा

           कवि की आँख फागुन की सुंदरता क्यों नहीं हट रही है? 

प्रश्न 13. लेखिका मन्नू भंडारी के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा?                          (2)

                                 अथवा

            भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएं किस तरह व्यक्त की ? 

प्रश्न 14. शांत रस की परिभाषा लिखते हुए एक उदाहरण लिखिए?                                                               (2)

                                अथवा

            बच्चे की दंतुरित मुस्कान की कवि के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

प्रश्न 15. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए?                                                                (2)

  1. सब कुछ जानने वाला                       2. जिसका कोई आकार न हो

                                अथवा

            निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर अर्थ के आधार पर उनके प्रकार बताइए –

  1. श्याम विद्यालय जाओ।                     2. मोहन घर जाता है

      3. ईमानदारी से बड़ा कोई गुण नहीं है       4. बच्चों अपने अपने घर जाओ

प्रश्न 16. अकर्मक क्रिया तथा सकर्मक क्रिया में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए?                                                   (2)

                               अथवा

            शब्द शक्ति के कितने प्रकार होते हैं? 

प्रश्न 17. ‘माता का आँचल’ शीर्षक की उपयुक्कतता बताते हुए कोई अन्य शीर्षक सुझाइए?                              (2)

                               अथवा

             प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है? 

प्रश्न 18. निम्नलिखित का संदर्भ, प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए –                                                                   (3)

            हमारैं हरि हारिल की लकरौ। 

            मन क्रम वचन नन्द-नंदन उर, यह दृढ़ करि पकरी।

            जागत सोवत स्वपन दिवस-निसि कान्ह-कान्ह जक री।

            सुनत जोग लागत है एसौ, ज्यों करुई ककरी।

            सुतौ व्याधि हमकौ लै आए, देखी सुनी न करी।

            यह तौ ‘सूर’ तिनहीं लै सौंपौ जिनके मन चकरी।।

                                             अथवा

           क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार ? 

           यदि तुम्हारी माँ न माध्यम बनी होती आज।

           मैं न सकता देख मैं न पाता जान 

           तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान। 

प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए –                                                        (3)

बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया जिस दिन उनका बेटा मरा। इकलौता बेटा था वह। कुछ सुस्त और बोदा-सा था, किंतु इसी कारण बालगोबिन भगत उसे और भी मानते। उनकी यह समझ में एसे आदमियों पर ही ज्यादा नजर रखनी चाहिए या प्यार करना चाहिए;  क्योंकि ये निगरानी और मुहब्बत के ज्यादा हकदार होते हैं।

                                           अथवा

काशी आज भी संगीत के स्वर पर जगती और उसी की थापों पर सोती है। काशी में मरण भी मंगल माना गया है। काशी आनंद कानन है। सबसे बड़ी बात है कि काशी के पास उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ जैसा लय और सुर की तमीज सिखाने वाला नायाब हीरा रहा है जो हमेशा से दो कौमों को एक होने व आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहता है।

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किसी एक का विज्ञापन तैयार कीजिए —                                                            (3)

(क) खिलौनों की बिक्री का विज्ञापन पत्र तैयार कीजिए।

(ख) विद्यालय में प्रवेश हेतु विज्ञापन

प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए —        (4)

आप हमेशा अच्छी जिंदगी जीते आ रहे हैं। आप हमेशा बढ़िया कपड़े, बढ़िया जूते, बढ़िया घड़ी, बढ़िया मोबाईल जैसे दिखावों पर बहुत खर्च करते हैं मगर आप अपने शरीर पर कितना खर्च करते हैं ? इसका मूल्यांकन जरूरी है। यह शरीर अनमोल है। अगर शरीर स्वस्थ नहीं होगा तो आप ये सारे सामान किस पर टाँगेंगे? अत: स्वयं का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है एवं स्वस्थ रहने में हमारे खान-पान का सबसे बड़ा योगदान है।

प्रश्न – (1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। 

          (2) अनमोल क्या है? 

          (3) शुद्ध व असली शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

                                              अथवा

            प्रेम स्वर्ग है, स्वर्ग प्रेम अशंक अशोक, 

           ईश्वर का प्रतिबिंब प्रेम है, प्रेम हदय आलोक।

           जग की सब पीड़ाओं से है, होता हदय अधीर,  

           पर मीठी लगती है उर में, सत्य प्रेम की पीर। 

           व्याकुल हुआ प्रेम पीड़ा से, जिनका कभी न प्राण,

           भाग्यहीन उस निष्ठुर का है उर सचमुच पाषाण।

प्रश्न – (1) उपर्युक्त काव्यांश का सारांश लिखिए। 

          (2) व्यक्ति को प्रेम की पीड़ा कैसी लगती है? 

          (3) इस काव्यांश का उचित शीर्षक बताइए। 

प्रश्न 22. अपने प्राचार्य को शाला छोड़ने पर स्थानांतरण प्रमाण-पत्र देने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।                        (4)

                                            अथवा

            प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में निबंध लिखिए।                                    (4)

  1. विज्ञान की देन
  2. जल ही जीवन
  3. विद्यार्थी और अनुशासन
  4. जीवन में खेलों का महत्व
  5. वृक्षारोपण

———————-

हमारे रहते चिंता की कोई बात नहीं, Mp Board Class 10 Hindi Varshik pariksha 2024 paper में कोई कमी नहीं रहेगी आपको इन सभी प्रश्न का उत्तर भी उपलब्ध कराया जाएगा। बस आपको Youtube में Search करना होगा Middle Education, जैसे ही आप मिडिल एजुकेशन में जाते है आपको सारे वायरल पेपर, असली पेपर, मॉडल पेपर का संपूर्ण उत्तर उपलब्ध करा दिया गया है।

Class 10th Board Exam 2024 All Subject PDF

MP Board Class 10th Hindi Varshik Pariksha 2024 PDF का लिंक नीचे दिये गये लिंक से आप और अन्य विषय का भी pdf डाउनलोड कर सकते है साथ ही अपने स्कूल के टॉपर बन सकते है। यहाँ पर जो भी pdf दिया जा रहा यही से आपके परीक्षा में प्रश्न पूछा जायेगा।

HindiClick Here
EnglishClick Here
MathClick Here
ScienceClick Here
Social ScienceClick Here
SanskritClick Here

MP Board की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Social Media में जुड़े

Join Telegram ChannelClick Here
Join Instagram ChannelClick Here
Join Youtube ChannelClick Here
Join Twitter ChannelClick Here
Join Home PageClick Here

Leave a Reply